
श्रीगंगानगर| प्रगतिशील सारस्वत कुंडिया समाज समिति द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में 221वीं रैंक प्राप्त करने वाले देवांश सारस्वत का अभिनंदन किया गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने देवांश को साफा व माला पहनाकर और अभिनंदन पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मूल रूप से नौसरिया व हाल बींझबायला निवासी देवांश, अधिवक्ता दयाराम सारस्वत के बेटे हैं। जिलाध्यक्ष आत्माराम तावणिया की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सारस्वत धर्मशाला हरिद्वार के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंदराम ओझाइया का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्रवण कायल, दौलतराम ओझाइया व सत्यनारायण सारस्वा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
