
हनुमानगढ़। 29 वें शुभ सालाना दीवान के अवसर पर रविवार को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व पूज्य माता उषा देवी गर्ग की सरपरस्ती में बाबा संदीप गर्ग, बाबा सुरेश जैन, बाबा जसपाल गर्ग, दीपक गर्ग और हैप्पी गर्ग डबवाली के सानिध्य में किया गया। यात्रा की शुरुआत पीरखाना से हुई, जिसमें पीरखाना सेवा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस आयोजन में पीरखाना सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राम गोयल, उपाध्यक्ष रवि बंसल, सचिव हरिप्रकाश गर्ग, अश्विंदर गर्ग आशु, कोषाध्यक्ष भगवान कुमार गर्ग सहित कई गणमान्य सदस्य जैसे प्रेम मित्तल, सुनील सिंगला, जयपाल सिंगला, हरबंस जिंदल, पुष्कर गर्ग और अन्य ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। शोभा यात्रा में संगत ने ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए और गुलाल खेलते हुए हिस्सा लिया, जिससे वातावरण में एक धार्मिक और रंगीन माहौल बन गया। शोभा यात्रा भारत माता चौक, पंजाबी मोहल्ला, यातायात पुलिस थाना, लालजी चौक, हिसारिया मार्केट, इंदिरा चौक, सुभाष चौक, नई धानमंडी होते हुए टिब्बी रोड पर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।
समापन के बाद टिब्बी रोड स्थित नहर में पूजा अर्चना की जाएगी और फिर शोभा यात्रा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को सुबह 8 बजे रोजा स्नान, 9 बजे चादर चढ़ाई जाएगी और शाम 5:15 बजे दिवान सजेंगे।
