
हनुमानगढ़| हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से चैत्र नवरात्रि पर मंगलवार को छठें दिन भद्रकाली मेले में 201 कन्याओं को भोजन करा आठवें भंडारे का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बंसल ने किया। इस दौरान नीलम मंगवाना, कुलवंत सिंह बलाड़िया, अमरीक सिंह, अमृतपाल सिंह, गगनजीत सिंह, राजेश जोशी ने सपरिवार भंडारे में कन्याओं का पूजन करवाया। पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या का पूजन सनातन से होता चला आ रहा है। कन्या देवी स्वरुप होती हैं। उन्होंने क्षेत्र के ऐतिहासिक भद्रकाली मेले में पिछले करीब 45 वर्षों से अनवरत सेवा कार्य करने पर हनुमानगढ़ सेवा समिति की सराहना की। समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर क्लब सचिव सुनील धूड़िया सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।
