
हनुमानगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में गोलूवाला से हेरोइन और पल्लू क्षेत्र से डोडा-पोस्त बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहली कार्रवाई गोलूवाला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान की। पुलिस ने वार्ड नंबर 12, गोलूवाला सिहागान निवासी नूर मोहम्मद उर्फ धोलू (28) को 6.46 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा। इस टीम में एसआई लालबहादुरचंद्र, कॉन्स्टेबल विक्रमजीत सिंह, राजेश कुमार और युधिष्टर कुमार शामिल थे।
दूसरी कार्रवाई पल्लू थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चक 16-17 केएनएन, पिचकराई निवासी गोपीराम (43) को 6.482 किलोग्राम डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। इस टीम में थाना प्रभारी सुरेश मील, कांस्टेबल सुनाक अली, हरलाल, ओमप्रकाश और डीआर कॉन्स्टेबल रामकुमार शामिल थे। लिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि सप्लाई चेन और अन्य तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।
