
हनुमानगढ़। फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ व गुड़ डे डिफेंस स्कूल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु 26 अप्रैल 2026 को एक विशेष कार्यक्रम ‘आभार अवॉर्ड सेरेमनी’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिये 9358698250, 9358321660 संपर्क कर सकते है।
कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना है। आयोजकों के अनुसार इस समारोह में शहर और आसपास के क्षेत्रों के अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिन्हें उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।
संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि ‘आभार अवॉर्ड सेरेमनी’ विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है, ताकि वे अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होकर सफलता हासिल कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे वे अपने बच्चों की उपलब्धियों के साक्षी बन सकें।
समारोह में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है, जो विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। साथ ही संस्थान द्वारा IIT-JEE, NEET एवं फाउंडेशन कोर्स की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी जाएगी, ताकि वे अपने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
आयोजकों ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
