
हनुमानगढ़। के जी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में आज हुआ बच्चों का सम्मान के जी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में आज बोर्ड परीक्षा में दसवीं कक्षा में अव्वल नंबर प्राप्त करने वाले होनहार प्रतिभाओं का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्कूल के परीक्षा परिणाम के पंपलेट का विमोचन किया समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पारीक ने बताया कि के जी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल विगत 30 वर्षों से कठिन परिश्रम से आगे बढ़ रहा है यहां की प्रतिभाएं हर वर्ष रिजल्ट में बुलंदियों का परचम लहरा रही है भारत कुमार ने 92.67 परसेंट अंक प्राप्त कर स्कूल परिवार एवं समाज का नाम पूरे हनुमानगढ़ जिले में रोशन किया है इसी प्रकार कक्षा 10 में 80% से अधिक अंक प्राप्त कर 9 विद्यार्थियों ने संस्था का नाम रोशन किया है भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप एरी ने इस अवसर पर विशेष रूप से बच्चों के साथ सेल्फी लेकर उनका हौसला बढ़ाया और अपने समय की पढ़ाई का अनुभव बच्चों के साथ शेयर किया निवर्तमान पार्षद शेर सिंह ढिल्लों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा की स्कूल परीक्षा परिणाम की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहा है निवर्तमान पार्षद सुनील ढाका ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर बच्चे की मेहनत बेकार नहीं जाती वह भविष्य की नींव निर्धारित करती है लायंस क्लब के जॉन चेयर पर्सन भारतेंदु सैनी ने 10th के बाद कैरियर पर बच्चों को गाइडेंस दी लायंस क्लब अध्यक्ष रामनिवास मांडण ने बच्चों को समाज सेवा एवं नशे से दूर रहने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी विश्वकर्मा मंदिर के सचिव एवं संस्था संरक्षक देशराज मांडण ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री जोतराम स्वामी ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से बच्चों को अपने कर्तव्य का बोध कराया सिंगला पब्लिकेशन जयपुर से श्री प्रवीण सिंगला ने स्कूल एवं बच्चों के डिसिप्लिन की सराहना की मैनेजिंग डायरेक्टर डिंपल सुथार ने कहां की स्कूल फैकेल्टी एवं बच्चों द्वारा वर्ष भर जो मेहनत की गई उसका परिणाम आज आपके सामने है इस अवसर पर संस्था प्रधान अशोक सुथार ने बच्चों स्टाफ एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के स्टूडेंट्स ने हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में इतिहास रचा है भविष्य में भी संस्था इससे और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयास रहेगी इस अवसर पर संस्था द्वारा बच्चों के सम्मान में हनुमानगढ़ में एक विशाल रैली का आयोजन किया
