
हनुमानगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हनुमानगढ़ जंक्शन में आज दिनांक 29 मार्च 2026 को सर्व सिक्ख समाज समिति, (रजि.)हनुमानगढ़ (राज.) की आम सभा आयोजित की गई, जिसमें आगामी सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी पूर्ण सिंह जटाना की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत में वर्तमान अध्यक्ष बलकरण सिंह गिल एवं सचिव देवेंद्र सिंह खिंडा ने बीते कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके द्वारा करवाये गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रस्तुत प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से पारित किया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में स. गुरजंट सिंह, जोड़कीयां को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर स. बलविन्द्र सिंह कमरानी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद के लिए स. गुरपाल सिंह चंदड़ां तथा सह-सचिव पद पर स. लखविन्द्र सिंह बराड़ का चयन किया गया। प्रचार मंत्री के रूप में स. कश्मीरा सिंह और संगठन मंत्री के रूप में स. राजवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर स. लाभ सिंह सरोये को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष शहरी (हनुमानगढ़ जंक्शन) के रूप में स. हरजिन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष शहरी (हनुमानगढ़ टाउन) के रूप में स. बलविन्द्र सिंह 7ssw , तथा उपाध्यक्ष ग्रामीण के रूप में स. निर्मल सिंह सतीपुरा को चुना गया। तहसील स्तर पर भी प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जिसमें संगरिया से स. लाभ सिंह मान, टिब्बी से स. भोला सिंह चट्ठा तथा पीलीबंगा से स. दर्शन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर समिति द्वारा मार्गदर्शन मंडल (सरंक्षण मंडल) का भी गठन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है। इस मंडल में स. इंद्र सिंह मक्कासर, स. नक्षत्र सिंह ज्वाला सिंह वाला, स. प्रेम सिंह कमरानी, स. बलकरण सिंह गिल, स. देवेन्द्र सिंह खिंडा, स. महेंद्र सिंह संधु, स. अवतार सिंह मान, स. महंगा सिंह, स. जंगीर सिंह थिंद, स. कर्मजीत सिंह ज्वाला सिंह वाला तथा स. रविन्द्र सिंह ज्वाला सिंह वाला को शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गुरजंट सिंह जोड़कियाँ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, विकास और सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और समाजहित में मिलकर कार्य करने का विश्वास जताया।स. गुरजंट सिंह द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया ।
