
जयपुर। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू हो गई है। राजधानी जयपुर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2106 रुपए में मिलेगा। इसका होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इससे पहले 7 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मार्च में घरेलू सिलेंडर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपए महंगा हुआ था। बता दें कि इस में यह दूसरी बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इन जिलों में अब इतने रुपए में मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद जयपुर में 2106 रुपए, अजमेर में 2,058, अलवर में 2,142, बालोतरा में 2,133, बांसवाड़ा में 2,175.50, बारां में 2,147, बाड़मेर में 2,151, ब्यावर में 2,060.50, भरतपुर में 2,129, भीलवाड़ा में 2,093, बीकानेर में 2,140.50, बूंदी में 2,147.50, चित्तौड़गढ़ में 2,193, चूरू में 2,168.50, दौसा में 2,109.50 रुपए में मिलेगा।
