
हनुमानगढ़। रविवार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 10.00 बजे श्री गौशाला समिति, हनुमानगढ़ टाउन में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में गौभक्तों एवं व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम जी हिसारिया ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव रमेश जुनेजा द्वारा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्यानपूर्वक सुना और अनुमोदित किया। सभा के दौरान वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें मनोहरलाल बसंल को लगातार 12वीं बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके साथ ही सुनील गोयल को सचिव, संजय सर्राफ को उपाध्यक्ष, अशोक खुराना को कोषाध्यक्ष तथा गितेश जैन को सहसचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर फूडग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, सचिव दलीप सिंह ढिल्लो सहित कई प्रमुख व्यापारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभा में मोटी तलवाड़िया, सहदेव अजीपुरिया, धनश्याम भादू, राधेराम काजला, संतलाल जिंदल, अजय सर्राफ, दिनेश जैन, विजय रौंता, नरोतम सिंगला, अशोक जिंदल, अमृतलाल गर्ग, राधेश्याम मुण्डेवाला, राजू मित्तल, इन्द्राज देग, पवन खदरिया, सज्जन बसंल, लालबहादुर सिंगला, प्यारेलाल गोयल, कृष्ण अग्रवाल, रमेश काठपाल, मोहित जैन, विमल जैन, बालकृष्ण कर्मचंदानी, मेजर सिंह, भजनलाल, पवन बसंल, सोहन सिंह, नरेश सिंगला, रघुवीर गोदारा, आशीष गोदारा, राजकुमार सोड़ा, हरदयाल सिंह, अरुण कामरा, मोहित गर्ग, योगेश गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में मनोहरलाल बसंल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ गौशाला की सेवा की है। गौशाला के रखरखाव एवं गौसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उनका 12वीं बार अध्यक्ष बनना गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोहरलाल बसंल आगे भी इसी प्रकार गौशाला के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। सभा के अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं गौभक्तों ने नई कार्यकारिणी का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
