
हनुमानगढ़। वार्ड नम्बर 3 स्थित नई खुंजा में श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में वार्ड के युवाओं की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जो पंडित उदयपाल शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद मनोज बड़सीवाल और मंदिर कमेटी के मैनपाल वर्मा ने पूजा में भाग लेते हुए बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके उपरांत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसके साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।
निवर्तमान पार्षद मनोज बड़सीवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक वातावरण बनता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है उन्होंने सभी युवाओं एवं वार्डवासियों के सहयोग और भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया कमेटी के द्वारका राम घोड़ेला राजकुमार विनोद शेखावत अमन घोडेला ने कहा कि बाबा की कृपा हम सभी बाबा के चरणों में हाज़िरी लगा कर सभी ने सुख समृद्धि की कामना की है श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए क्षेत्र की उन्नति और शांति की कामना की। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा, जिससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता बनी रहे। इस अवसर पर चानन राम, कृष्ण राम, चम्पा लाल, आत्मा राम घोड़ेला, मेनपाल वर्मा, संजीव गर्ग,विकास धूड़िया भवानी सिंह प्रेम कुमार, विकेश शर्मा अमन घोडेला, द्वारका घोडेला, मोहन वर्मा, सुरेंद्र तंवर,किशोर घोड़ेला, आकाश बिश्नोई, अजय कुमार, मुकेश , सोनू नाई, सोनू वर्मा,आत्मा राम वर्मा, विनोद शेखावत, ।
राजू वर्मा, संजय, विजय कारगवाल, दीपू नाई, मुकेश यादव,राकेश दिनेश किरोड़ीवाल विजय माहर, दीपक सेवटा, मोहन लाल आदि शामिल रहे।
