
हनुमानगढ़। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में उत्साह, गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर “संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत एक जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बीकानेर जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा नेता अमित चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दमयंती बेनीवाल, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉ. भारत भूषण शर्मा, जुगल किशोर गौड़ एवं अभियान जिला संयोजक दलीप बेनीवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने की।
मुख्य वक्ता ओम सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में समानता एवं समरसता का वातावरण बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम बाबा साहेब के विचारों को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में जागरूकता फैलाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत जिले भर के सभी मण्डलों पर उक्त कार्यक्रम किये गये है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओम सोनी, अनूप सिंह शेखावत, उत्तम सिंह राठौड़, तेजेन्द्र सिंह ढोलनगर, मुरलीधर सोनी, पूनम हिसारिया, प्रियंका सहारण, अपारजोत सिंह बराड़, राकेश मेहन्दीरता, पवन बागोरिया, संजय जिन्दल, प्रकाश तंवर, इन्द्रसैन चाहर, प्रदीप कड़वा, कालूराम शर्मा, प्रवीण कटारिया, सुरेश धमीजा, पारितोष सारस्वत कमांड़ो, अर्जुन, साहिल बलाड़िया, संदीप सांई, मदन पुनिया, आशीष पारीक, सोनू मीणा, दीपचंद बेनीवाल, जगतार सिंह बराड़, राजेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र तेजवानी, सुरेन्द्र जलंधरा, सुरेन्द्र तिवाड़ी, पार्षद स्वर्ण सिंह, भुपेन्द्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
