
हनुमानगढ़ । दुर्गा मंदिर धर्मशाला में ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने एकत्र होकर इस बार भगवान परशुराम जी की जयंती को भव्य रूप देने का प्रण लिया।
समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में सभी से यह आहवान किया कि हम सब भगवान परशुराम जी की संतान हैं एवं हमने ही विश्व को वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दिया है ब्राह्मण स्वयं त्याग करते संपूर्ण समाज को एक दिशा देता आया है ब्राह्मण के जन्म लेते ही उसमें ऐसे संस्कारों का आगमन होता है कि वह संपूर्ण समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित रहेगा और संपूर्ण हिंदू समाज भी हमसे यही आशा रखता है कि हम समाज को संगठित करके रखें
डॉ एम पी शर्मा ने कहा इस बार परशुराम यात्रा को संपूर्ण ब्राह्मण समाज के सभी संगठन मिलकर के एक स्वर में जय भगवान परशुराम का उद्घोष करेंगे इसके लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं कालूराम शर्मा ने कहा कि सभी हनुमानगढ़ के चौक चौराहा की साथ सजा की जाएगी दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा इसके साथ ही भगवान परशुराम जी के चौक पर 19 तारीख को सुबह 7:15 बजे पूजन एवं मर्चेंट कार्यक्रम किया जाएगा इसके बाद 19 को शाम 3:15 बजे राम मनोहर लोहिया स्कूल से परशुराम यात्रा निकाली जाएगी जिसे सभी अपने वाहनों को भगवान परशुराम जी के रथ के पीछे जय परशुराम का उद्घोष करते हुए चलेंगे यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए टाउन एवं जंक्शन के महत्वपूर्ण मार्गों से होते हुए गॉड धरमशाला हनुमानगढ़ जंक्शन में विसर्जित होगी महेंद शर्मा जी ने कहा कि गौड़ धर्मशाला में सुंदर कांड पाठ प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ब्रह्म भोज का आयोजन होगा इसके बाद भगवान परशुराम चौक पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी
इस अवसर पर भवानी शंकर शर्मा महेंद्र शर्मा अध्यक्ष gaud ब्राह्मण महासभा कालूराम शर्मा डॉक्टर एमपी शर्मा कुंज बिहारी महर्षि सचिन कौशिक विप्र फाउंडेशन के अश्वनी पारीक दिनेश दाधीच सर्व ब्राह्मण महासभा के दुर्गा प्रसाद शर्मा ब्राह्मण महासभा के गिरिराज शर्मा प्रदीप तेरी भारत भूषण कौशिक विजय कौशिक प्रेम दायमा पूर्व अधिशाषी अभियंता हंसराज शर्मापारीक महासभा के जिला अध्यक्ष पवन पारीक मनोज पारीक सारस्वत समाज के इंद्रजीत शर्मा गुर्जर गोड समाज के महेंद्र शर्मा,लेख राम जोशी जमन की पायवाल लोकराज शर्मा विकास भनोट पुष्करणा समाज के शांति दिशा नरेश पुरोहित गोपाल शर्मा कपिल शर्मा खंडेलवाल समाज के द्वारका जी श्याम शर्मा बिहारी ब्राह्मण समाज के देवकीनंदन जी उमादत्त जी एवं सभी ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
