
हनुमानगढ़। फिजिक्सवाला हनुमानगढ़ कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को बड़े स्तर पर टैलेंट हंट एग्जाम आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखने और उनकी शैक्षणिक तैयारी का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र खालसा स्कूल, सेक्टर-12, हनुमानगढ़ निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
परीक्षा के विषयों की बात करें तो कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय शामिल किए गए हैं। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बनाने के लिए संस्थान की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को टैबलेट, द्वितीय स्थान पर स्मार्ट वॉच तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे।
इसी प्रकार कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार में मोबाइल फोन तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल दिए जाएंगे।
संस्थान प्रबंधन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
