
मुंबई इंडियंस ने IPL सीजन में लगातार 4 मैच हारने के बाद जीत हासिल कर ली है। टीम ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया। यह इस सीजन किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच का स्कोरबोर्ड
तिलक वर्मा के शतक ने मुंबई को 199 तक पहुंचाया पहले बैटिंग कर रही मुंबई ने पावरप्ले में 48 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर क्विंटन डी कॉक 13, डेब्यू मैच खेल रहे दानिश मालेवर 2 और नमन धीर 45 रन बनाकर आउट हुए।
नंबर-5 पर उतरे तिलक वर्मा ने 45 बॉल पर 101 रन बनाकर मुंबई को 199 रन तक पहुंचाया। इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने 45 रन बनाए। GT से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।
गुजरात की खराब शुरुआत, पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए 200 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात की शुरुआत खराब रही। टीम पहली बॉल पर विकेट गंवाया। जब बुमराह ने साई सुदर्शन को डेब्यू मैच खेल रहे क्रिष भगत के हाथों कैच कराया। टीम ने पावरप्ले में 45 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे। इनमें जोस बटलर (5 रन) और कप्तान शुभमन गिल (14 रन) के विकेट शामिल थे।
अश्विनी कुमार ने 4 विकेट झटके पावरप्ले के आखिरी ओवर में गिल को आउट करने वाले अश्विनी कुमार ने 4 विकेट झटके। उन्होंने राहुल तेवतिया (8 रन) , शाहरुख खान (17 रन) और राशिद खान (4 रन) को पवेलियन भेजकर गुजरात की वापसी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आखिरकार गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
मुंबई 7वें नंबर पर आई, गुजरात नंबर-6 पर है MI इस जीत से इस सीजन की पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर आ गई है। टीम के पास 4 अंक हैं। वहीं, गुजरात हार के बावजूद छठे नंबर पर है।
टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स
दोनों टीमों की प्लेइंग
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स– राहुल तेवतिया।
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर। इम्पैक्ट प्लेयर्स: अश्विनी कुमार।
MI ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए, तीनों रबाडा ने झटके
मुंबई की शुरुआत खराब रही है। टीम ने 46 रन बनाने में पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए। रबाडा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। इस ओवर की शुरुआती दो बॉल पर 10 रन आ गए थे। इनमें एक छक्का और एक चौका शामिल रहा।

रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया।
07:50 PM20 अप्रैल 2026
मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, डी कॉक भी आउट
चौथे ओवर में मुंबई ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर कगिसो रबाडा ने क्विंटन डी कॉक को अपनी ही बॉल पर कैच किया। डी कॉक 13 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने मालेवार को LBW किया।
07:46 PM20 अप्रैल 2026
नमन धीर ने सिराज के ओवर में लगातार दो चौके लगाए
तीसरे ओवर में नमन धीर ने मोहम्मद सिराज की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने तीसरी और चौथी बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। सिराज के इस ओवर में 10 रन बने।
07:40 PM20 अप्रैल 2026
डेब्यू मैच में दानिश मालेवार 2 रन बनाकर आउट
मुंबई ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। यहां पर डेब्यू मैच खेल रहे दानिश मालेवार 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने LBW कराया।
07:36 PM20 अप्रैल 2026
सिराज ने पहले ओवर में महज 2 रन दिए
मोहम्मद सिराज ने मुंबई की पारी का पहला ओवर डाला। उन्होंने इस ओवर में महज 2 रन दिए। सिराज के ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई है।
07:24 PM20 अप्रैल 2026
गुजरात की प्लेइंग-11 देखिए
07:18 PM20 अप्रैल 2026
गुजरात की प्लेइंग-XI
07:08 PM20 अप्रैल 2026
MI से 2 प्लेयर्स डेब्यू कर रहे हैं
07:08 PM20 अप्रैल 2026
गुजरात ने गेंदबाजी चुनी, मुंबई बैटिंग करेगी
टॉस के दौरान गिल और पंड्या।
गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि पिछले मैच की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर मुंबई की ओर से दानिश मालेवार और कृष भगत डेब्यू कर रहे हैं। रोहित शर्मा यह मैच भी नहीं खेल रहे हैं।
07:06 PM20 अप्रैल 2026
गुजरात के पास चौथी जीत का मौका
इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है।
इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं।
06:56 PM20 अप्रैल 2026
गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज

गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं।
जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
06:55 PM20 अप्रैल 2026
रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं।
06:53 PM20 अप्रैल 2026
अहमदाबाद में सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है।
मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं।
इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है।
इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली।
06:51 PM20 अप्रैल 2026
रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस

हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे।
इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे।
रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

नेट्स के दौरान रोहित शर्मा। (फोटो- BCCI)
06:43 PM20 अप्रैल 2026
अहमदाबाद में आज बारिश की संभावना नहीं
20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।
06:43 PM20 अप्रैल 2026
VIDEO में गुजरात-मुंबई का मैच प्रीव्यू देखिए
