
हनुमानगढ़| राजकीय मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़ की ओर से मेडिकल कौशल 2026 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां हासिल की। फिजिक्स वाला के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान आज की जागरूकता, सुरक्षित कल विषय पर आधारित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके सवालों के जबाव दिए।
