
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ सेवा समिति भारत क्लब द्वारा भद्रकाली मेले में 9 दिवसीय सेवा कैंप के समापन पर मेले में सेवा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तथा सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया ।
समिति सचिव सुनील धूड़िया ने बताया कि समिति के सक्रिय कार्यकर्ता बजरंग सिंह, रमेश कठपाल,योगेश कुमार,देवी लाल पेंटर, अजय शर्मा,डॉ संतोख सिंह, रंजन सैन,गणेश बागड़ी, दीपक बागड़ी, महेश कुमार व कैम्प में 9 दिन तक सेवाएं दे रहे मेडिकल टीम के डॉ प्रभाकर वाधवानी, डॉक्टर वीरेंद्र चौधरी,नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र चाहर, एएनएम सनाज बानो, एएनएम गायत्री देवी, जीएनएम संदीप कुमार, सीएचओ इन्द्राज, एएनएम भंवरी कंवर, एंबुलेंस टीम के सदस्य राधेश्याम सुथार व सुधीर कुमार को समृती चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। हनुमानगढ़ सेवा समिति भारत क्लब के अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि 19 मार्च प्रथम नवरात्रे पर जिला कलेक्टर डा. खुशाल यादव द्वारा सेवा कैंप का शुभारंभ किया था । इन नौ दिवसीय मेले में माँ भद्रकाली जी,जिला कलेक्टर ,जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द मीणा,देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश,लेखाकार अजय धुड़ीया,हनुमानगढ़ के सभी पत्रकारों का,नगर परिषद, फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारीयों,जिला चिकित्सा अधिकारी, सेवा कैम्प में सेवाएं देने वाली मैडिकल टीम, एम्बुलेंस टीम ,एएसपी अरविंद बिश्नोई,सी ओ सिटी मीनाक्षी लेघा, टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई,ट्रैफिक थाना प्रभारी अनिल चिंदा, भद्रकाली चौकी प्रभारी व राकेश रमाना, ट्रेफिक प्रभारी अनिल चिंदा , श्री सनातन धर्म महावीर दल के पदाधिकारी, मेले में सीसीटीवी कैमरे से हर एंगल पर नजर रखने वाले प्रेम गोयल व चीनू गोयल, समिति कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था संभाल रहे पंकज शर्मा,टेंट व्यवस्था संभाल रहे विपिन कालड़ा,हैप्पी जिंदल,भीम सिंह, लाइट व्यवस्था संभाल रहे गोपाल शर्मा, ,सफाई व्यवस्था संभाल रहे नीरज कुमार, माइक व्यवस्था संभाल रहे नरेन्द्र कलसी,साजन धूड़िया लवली तथा अन्य समाजसेवी व धार्मिक सस्थाओ का तथा हनुमानगढ़ सेवा समिति के सचिव सुनील धूड़िया,मेला प्रभारी रामकुमार मंगवाना , कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल,भगवान सिंह खुड़ी,विनोद गर्ग, मनी शंकर जालंधरा,डा.मोहन लाल शर्मा , सहित सभी पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों, भंडारे में सहयोग देने वाले सहयोगियों का तथा मेले में भंडारा लगाने वाली समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओ का ,झूले वाले व समस्त दुकानदारों का आभार व्यक्त किया जिनके अथक प्रयासों व मेहनत से मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
