
श्रीगंगानगर| पदमपुर रोड स्थित राइसेन स्कूल में रविवार को जोश-2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सभापति करूणा चांडक ने फीता काटकर किया।
प्रिंसिपल सत्येंद्र भारती एवं क्लस्टर हेड मुकुल गुप्ता ने अभिभावकों के साथ विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रोबो सॉकर प्रतियोगिता रही, जिसमें रोबोट्स के बीच फुटबॉल मैच ने सबका ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के जरिए प्रतिभागियों को डिजिटल दुनिया का अनूठा अनुभव कराया गया।
ड्रोन फ्लाइंग का लाइव प्रदर्शन भी लोगों के लिए रोमांचक रहा। इस कड़ी में स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रिंसिपल सत्येंद्र भारती व क्लस्टर हेड मुकुल गुप्ता ने बताया कि स्कूल में 13 कैटेगरी में 25 स्टॉल्स पर बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें बच्चों ने फूड स्टॉल, रोबोटिक्स, थ्री डी प्रिंटिंग, वर्चुअल जोन, मास सिटी प्रदर्शित की। उन्होंने बताया कि स्कूल में वर्तमान में 230 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
