
श्रीगंगानगर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से सोमवार सुबह श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित आस-पास के इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान सुबह 8:30 बजे श्रीविजयनगर में तेज बारिश हुई। सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है और आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जिले में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री और अधिकतम 35.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
श्रीगंगानगर में रविवार को 1.3 डिग्री एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही तथा ठंडी हवाएं चलती रही। मार्च का महीना खत्म होने को है लेकिन गर्मी का असर न के बराबर रहा। बारिश से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। सोमवार को श्रीगंगानगर, श्रीविजयनगर, सादुलशहर, लालगढ़ जाटान, चूनावढ़ सहित आस-पास के इलाकों में बारिश हुई।
