
श्रीगंगानगर| मिशन ऑफ होप एंड इंटीग्रिटी टुगेदर सोसायटी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत टाटिया हॉस्पिटल के यूरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. शिवा गौड़ ने गांव ख्यालीवाला स्थित राजकीय वृद्धाश्रम शकुंतला सदन में पूज्यश्री के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जाना और परामर्श दिया। इस मौके पर राजकुमार जैन, सोसायटी सचिव नितेश वर्मा, हिमांशु खटक, सुनील अरोड़ा, दिलप्रीतसिंह एवं अमन सिरोहा सहित कई लोग मौजूद थे।
