
श्रीगंगानगर ।राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का सोमवार को दूसरा दिन था। इसके साथ ही परीक्षा समाप्त हो गई। पहली पारी में सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। इसके लिए सुबह 9 से 10 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री दी गई। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।
इस बार की परीक्षा में सिक्योरिीटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस दौरान टी-शर्ट और फुल आस्तीन का शर्ट पहनकर आए कैंडिडेट्स की शर्ट उतरवाई गई। इसके साथ ही जूते भी सेंटर के बाहर उतरवाए गए।
दूसरी पारी का एग्जाम दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों ने केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपने नोजपिन, हाथों की चूड़ियां और चुन्नी उतारी।
श्रीगंगानगर में सोमवार को भी दो पारियों में एग्जाम हुए। दोनों दिन के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें दोनों दिन में चार पारियों में कुल 19542 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। आज दूसरे दिन 9771 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें पहली पारी में 6324 और दूसरी पारी में 6319 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
श्रीगंगानगर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें दोनों दिन में चार पारियों में कुल 19542 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। हर केंद्र पर दो वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए गए। इसके अलावा 7 फ्लाइंग टीम बनाई गई, जिसने सेंटर पर जाकर जांच की।
आरपीएससी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में कोई कैंडिडेट नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 लाख रुपए से 10 करोड़ तक का जुर्माना और 10 साल की जेल की सजा होगी। यदि कोई कर्मचारी भी शामिल रहता है तो उसे भी यही सजा मिलेगी। इसके अलावा अगर कोई डमी कैंडिडेट को एग्जाम देते पकड़वाता है तो उसे 1 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा।
