
श्रीगंगानगर ।जिले में आज (मंगलवार) सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। मौसम ठंडा और सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने जिले में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.9 रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम 17.7 और अधिकतम 33.6 रहा। जबकि रविवार को न्यूनतम 16.5 और अधिकतम 31.1 दर्ज किया गया था।
आज सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। बादलों की आवाजाही और बिजली चमकना जारी है। वहीं, इस समय गेहूं, सरसों और चने की फसल कटाई चल रही है। बारिश और संभावित ओलावृष्टि से पकी फसलों को नुकसान हो होगा, जिससे किसान चिंतित हैं।
