
सीनियर कला वर्ग में 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ एकता ब्लॉक स्तर पर फर्स्ट -27 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन
संगरिया। नुकेरां गांव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सोमवार को कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य परमजीत कौर ने बताया कि इस सत्र में कक्षा 12 में कुल 39 छात्राएं परीक्षा में प्रविष्ट हुईं, जिनमें से 38 छात्राएं प्रथम श्रेणी तथा 1 छात्रा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। 27 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिन्हें गार्गी पुरुस्कार मिलेगा। 7 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकता पुत्री गुरदास ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ ब्लॉक संगरिया में कला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। मनजिंदर कौर पुत्री जोगेन्द्र सिंह ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सम्मान समारोह के पश्चात विद्यालय में विजय रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छात्राओं और स्टाफ ने स्थानीय विद्यालय के सरंक्षक बाबा मखनदास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले भूगोल एवं इतिहास व्याख्याता मनीष मुंजाल एवं भूपेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया। इस मौके पर नुकेरा सरपंच रणवीर कौर वांदर, पूर्व सरपंच राम प्रताप गोदारा, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यगण और अभिभावकगण भी मौजूद रहे।
