
धरती माता बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन प्रैस नोट राजस्थान सरकार द्वारा जारी आदेशो एंव आयुक्त कृषि, कृषि आयुक्तालय राजस्थान जयपुर द्वारा प्रसारित निर्देशो के क्रम में कृषको को भूमि में उर्वरको के संतुलित एंव विवेकपूर्ण उपयोग करने एंव अनुदानित उर्वकरो के औद्योगिक प्रयोग, राज्य से बाहर परिगमन रोकने के उद्देश्य से उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा आज दिनांक 06.04.2026 को उपखण्ड अधिकारी नोहर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रामप्रताप गोदारा, सहायक निदेशक कृषि (वि0) नोहर एंव कमेटी सचिव, नरेश कुमार, कृषि अधिकारी (पौ0सं0) एंव पेस्टीसाईड्स एशोसिएसन नोहर के अध्यक्ष संजय मोदी के साथ-साथ आदान विक्रेताओ द्वारा बैठक में भाग लिया गया। बैठक में कमेटी सचिव रामप्रताप गोदारा को अवगत करवाया गया कि खरीफ 2026 में उर्वरकों की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करनें, उर्वरकों का राज्य से बाहर परिगमन व अनुदानित उर्वकरो का गैर कृषि कार्यो में उपयोग रोकने, उर्वरको के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती/जैविक खेती/कार्बनिक खेती व डीएपी के स्थान पर एसएसपी, एनपीके के उपयोग के साथ साथ रासायनिक उर्वरको को कम करने के लिए हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए अभियान गग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों की बैठक आहुत करने के संबध में विभाग द्वारा विस्तृत कार्यक्रम के संबध में जानकारी दी एंव समिति द्वारा प्रत्येक मौसम में कम से कम दो बार द्विमासिक बैठक कर उर्वरकों के खपत की समीक्षा करेगी, अवैध भण्डारण डायवर्जन वर चर्चा तथा रिटेलर्स द्वारा की गई बिक्री की सूचना प्राप्त कर उर्वरक खपत का विलेषण किया जावेगा, उर्वरको का असंतुलित उपयोग पाए जाने पर कृषको को संतुलित उपयोग हेतु विस्तार कार्यकर्ताओ के माध्यम से जागरूक किया जावेगा।
