
हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को सेक्टर-06 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रमुख पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ संरक्षक कुंज बिहारी महर्षि, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता चिरंजीलाल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गिरीराज शर्मा, वरिष्ठ एडवोकेट एवं पब्लिक नोटेरी ओमप्रकाश वशिष्ठ तथा भीमसेन पारीक व शंकरलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जन्मोत्सव को लेकर अपने-अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने सभी सुझावों पर विचार करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित भगवान श्री परशुराम चौक पर प्रातः 7:30 बजे विशाल सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। परशुराम चौक की सजावट का दायित्व शांतिप्रकाश बिस्सा, गोपाल शर्मा (शेरु) और नरेश पुरोहित को सौंपा गया है, जबकि पूजा-अर्चना कार्यक्रम का प्रभारी एडवोकेट मनोज शर्मा को बनाया गया है। शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए युवा राजीव मिश्रा, विजय कुमार शर्मा, एडवोकेट हिमांशु शर्मा, गोपाल शर्मा (शेरु), लोकेश शर्मा, पवन ओझा, कमल शर्मा, प्रवीण सारस्वत, पुरुषोत्तम कौशिक, विपिन शर्मा, ओमप्रकाश शौर्य, विनोद शर्मा, नीपेन शर्मा, गजानंद शर्मा, विजय बिस्सा, एडवोकेट पंकज शर्मा, मुकेश महर्षि और एडवोकेट हेमंत जौल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संपूर्ण कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक आयोजन समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति में वरिष्ठ एडवोकेट रामानंद बोहरा, पूर्व उपसभापति कालूराम ओझा, चंद्रभान तिवारी, महेंद्र शर्मा, मूलचंद शर्मा, अशोक व्यास, साहबराम शर्मा, लोकराज शर्मा, सुधीर जोशी, एडवोकेट अनिल शर्मा, एडवोकेट ओमप्रकाश वशिष्ठ, एडवोकेट मदन पारीक और नरेशचंद्र शर्मा सहित कई अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा और पंडित गिरीराज शर्मा ने समाज के सभी विप्रजनों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज की एकता, परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में एडवोकेट हेमंत जौल, सतपाल शर्मा, सतपाल सिंह, बंशीलाल शर्मा, पुरुषोत्तम कौशिक सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। बैठक का संचालन संगठन महासचिव चंद्रमान तिवारी ने किया। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
