
युनाईटेड प्रेस सोसायटी नोहर की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मोहरसिंह को युनाइटेड प्रेस सोसायटी का दुसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा सदन को बैठक के दौरान महत्वपूर्ण बिंदु व विशेष मामलों से अवगत करवाया गया। समस्त बिंदुओं पर सदन द्वारा गहन मंथन किया गया व प्रस्ताव पारित किया जाकर निर्णय पारित किया गया कि सोसायटी के सुचारु संचालन हेतू सभी सदस्य एकजुट रहकर सोसायटी के हितों के लिए तत्पर रहेंगे। नवनियुक्त सोसायटी अध्यक्ष द्वारा कार्यवाही रजिस्टर की प्रति ,पंजीयन प्रमाण पत्र, संविधान, विधान आदि के दस्तावेज सदन के सामने रखे गए व पत्रावलियों का अध्ययन सहित अवलोकन करवाया गया। महत्वपूर्ण बैठक में सोसायटी के संस्थापक सदस्य धर्मपाल चौधरी द्वारा अध्यक्ष पद के लिए मोहरसिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान कर अध्यक्ष पद पर मोहरसिंह को नवनिर्वाचित किया। साथ ही कार्यकारिणी के गठन व घोषणा के अधिकार प्रदान किए गए। कार्यकारिणी विस्तार व पद सृजन के अधिकार भी अध्यक्ष को दिए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा कार्यकरिणी का गठन कर घोषणा करते हुए राजरतन पारीक को सोसायटी का उपाध्यक्ष, राजीव ओझा को सचिव, सोनी शर्मा को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। पत्रकार धर्मपाल चौधरी , मोहनलाल मीणा, अजयकुमार हिसारिया, प्रदीप शर्मा को संरक्षक मंडल में शामिल कर सोसायटी की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोनयन की कड़ी में पत्रकार मनोज कौशिक, इंद्राज पारीक, हरीश चंद्र आचार्य, नरेंद्र सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया गया। मनोनयन की कड़ी में पत्रकार जयलाल वर्मा,विनोद चौधरी(थालड़का ) को महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। पत्रकार विकास सोनी को संगठन मंत्री बनाया गया। राकेश धामू व पवन कुमार हिसारिया को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्रकार सुरेंद्र कुमार को सह सचिव व एडवोकेट राजेश कुमार स्वामी को विधि सलाहकार के रूप में नियुक्ति दी गई हैं। रमेश कुमार सोनी को सोसायटी में मीडिया प्रभारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पत्रकार महबूब खान, राजेश इंदौरा, आजम अली, पत्रकार विनोद कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी कड़ी में भारत सरकार के उद्यम मंत्रालय से पंजीकृत डिजिटल मीडिया के रणदीप बरोड़, बिसारत खान गौरी, पंकज सुथार, संदीप कुमार, वकील अरड़की, पंकज बरोड़ को सोसायटी में सदस्यता दी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सभी साथियों को साथ लेकर मानव सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान युनाईटेड प्रेस सोसायटी ने दिनरात पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर मानव सेवा के लिए बेहतरीन कार्य किया था व पीड़ित लोगों की मदद की थी। नव निर्वाचन की लिखित सूचना अध्यक्ष द्वारा उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां हनुमानगढ़ को दस्तावेजों सहित प्रेषित की गई।
