
हनुमानगढ़। आज खेल जगत के लिए एक इतिहास और गौरवमय पल देखने को मिला, जब “अस्त्रवीर शूटिंग रेंज” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच आर. डी. सिंह उपस्थित रहे। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही आधुनिक शूटिंग रेंज का सपना साकार हो पाया है। विशिष्टअतिथि के रूप मे हरीश चमोली, कंपनी कमांडर, राजस्थान गृह रक्षा विभाग, हनुमानगढ़, टांटिया विश्वविद्यालय से विश्व योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु लेफ्टिनेंट संदीप कुमार भांभू व डॉ. अनुराग बिस्सू
सहायक प्राध्यापक, भूतपूर्व सैनिक शारीरिक शिक्षक रविकांत यादव, स्वामी विवेकानंद कॉलेज टिब्बी के शारीरिक शिक्षक अजय कुमार उपस्थिति रहे | सभी अतिथियों ने कहा कि ये शूटिंग रेंज हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर क्षेत्र की पहली ऐसी सुविधा है, जहां शूटिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाई गई है। रेंज में 10 मीटर व 50 मीटर राइफल शूटिंग के लिए उच्च गुणवत्ता व आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जो खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण का अनुभव देंगे। इसके अलावा, यहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसे अनुशासन और सुरक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा जा सके।
रेंज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी और प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा | भारतीय शूटिंग टीम के पूर्व कोच रहे ओलम्पिक खिलाडी व एशियन चैंपियन पी.टी. रघुनाथ ने कहा की वह आवश्यकता अनुरूप खिलाड़ियों हेतु उपस्थिति रहेंगे | कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्चुअल जुड़े उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ( पदम् श्री ओलम्पियन जसपाल राणा के पिता ) ने बताए की यहां के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मौका मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी सदस्य एवं पूर्व प्रशिक्षक राजस्थान स्कूल शूटिंग टीम अखिलेश प्रताप सिंह शेखावत, बीकानेर ने कहा की बीकानेर संभाग के खिलाड़ियों को 50 मीटर राइफल शूटिंग का अभ्यास करने के लिए अन्य शहरों या राज्यों का रुख करना पड़ रहा है अब खिलाड़ियों के समय व धन की बचत होगी | करणी शूटिंग रेंज,अजमेर के चीफ कोच मनोज शर्मा व पुलिस खेलकूद मे राष्ट्रीय पदक विजेता आनद सिंह रावत उप निरीक्षक उत्तराखंड पुलिस व भारतीय सेना मे हवलदार जगमीत सिंह ने इस पहल को क्षेत्र के खेल विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया गया। सभी ने विश्वास जताया कि आर. डी. सिंह के मार्गदर्शन में ये शूटिंग रेंज भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करेगी। राजस्थान शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर राष्ट्रीय पदक विजेता शारीरिक शिक्षक मनीष शर्मा ने विश्वास दिलाए कि वह खिलाड़ियों की सेवा मे निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करेंगे | रेंज की डायरेक्टर किरण ज्योति व संरक्षक जसवंत सिंह भादू ने कहा की “अस्त्रवीर शूटिंग रेंज” का उद्घाटन न केवल हनुमानगढ़ जिले बल्कि पूरे श्री गंगानगर व आसपास क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत है, जो यहां के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।
