
श्रीगंगानगर। मोबाइल रिचार्ज कराने के बहाने आया लड़का दुकान के गल्ले से कैश ले भागा। वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में लड़का दुकान से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई।
पुलिस को दी रिपोर्ट में जसवंत कुमार अरोड़ा ने बताया- नाबालिग लड़का मेरी दुकान पर रिचार्ज करवाने आया था। रिचार्ज होने के बाद मैं दुकान की छत पर बने वॉशरूम चला गया। लौटा तो देखा कि काउंटर के गल्ले में रखे 35 हजार रुपए गायब थे।
मैंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो लड़का भागता नजर आया। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार लड़का पहले से ही दुकानदार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौके का फायदा उठाकर कैश चोरी कर भाग गया।
फिलहाल पुरानी आबादी थाना पुलिस ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र बिश्नोई को दी है।
