
श्रीगंगानगर । स्टूडेंट की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक टोरंटो के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई कर रहा था। परिवार के अनुसार हरप्रीत की मौत 28 मार्च को हुई थी, लेकिन 12 दिन से वो बेटे की बॉडी मिलने के इंतजार में है।
परिवार को उम्मीद है कि गुरुवार शाम को उन्हें हरप्रीत की बॉडी मिल जाएगा। जिले के चक-8 क्यू के रहने वाले हरप्रीत सिंह का 5 अप्रैल को जन्मदिन भी था।
होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
हरप्रीत के दादा जगजीत सिंह ने बताया कि दो साल पहले हरप्रीत अपने चचेचे भाई भवपनीत सिंह के साथ स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वो हैनसन कॉलेज हॉस्पिटैलिटी एंड रेस्टोरेंट प्रोग्रामिंग की पढ़ाई कर रहा था।
कॉलेज में क्लास के दौरान ही उसके सीने में दर्द हुआ था। उसके साथी स्टूडेंट उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसी दिन हरप्रीत की मौत हो गई।
जगजीत सिंह ने रोते हुए बताया कि- जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही वो हमें छोड़कर चला गया। परिवार को अब भी यकीन नहीं है कि वो जा चुका है।
कल अंतिम संस्कार करने की तैयारी में परिवार
परिजनों के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद हरप्रीत सिंह का शव कनाडा से विमान द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा, टिकट कन्फर्म हो चुकी है। दिल्ली से शव गुरुवार शाम को चक-8 क्यू लाया जाएगा।
