
हनुमानगढ़। शहर के टाउन क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उसे सजाया गया तथा श्रद्धा भाव से दीपदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रभारी ओम सारस्वत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर को साफ-सुथरा बनाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने दीपदान कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। वातावरण श्रद्धा और सम्मान से भरा हुआ था तथा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, दलीप बेनीवाल, जुगल किशोर गौड़, अशोक खिच्ची, विकास डोडा, राकेश मेहन्दीरता, शिमला मेंहदीरत्ता, राजपाल सिंह, राजू वर्मा, जुगल स्वामी, डॉ जगदीश स्वामी, सिद्धार्थ भार्गव, रोहित शर्मा, चानन चौधरी, अपारजोत सिंह बराड़, नरेश सिहाग, पंकज मंगवाना, पवन मोर्या, हरि खदरिया, मदन मौर्य ,अयूब खान, महेंद्र, संदीप छाबड़ा, विनोद वर्मा,विजय मेघवाल, सनी घावरी,संजय सैन, सेवाराम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
