
हनुमानगढ़ । शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मदान स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
कक्षा 10वीं परीक्षा परिणामों में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा । विद्यालय के विद्यार्थियों अमनीत सैनी और फरमान सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान एवं दृष्टि जिंदल ने (94.4%) अंक के साथ द्वितीय तथा दित्या शर्मा ने (94.2%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यार्थियों नवनूर कौर ( 93% ), अलीशा खान (92.6%), प्रांजल बिहाणी (91.2%), अंशुल सिंघल (91.2%), काव्या शर्मा (86.8%) रुद्र प्रताप सिंह (85.8% )आइंस्टीन बराड़ (85.6%), अंक प्राप्त किये । विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती भावना मित्तल ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त फल है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत किया गया । विद्यालय प्रबंधक श्री सुनील मदान ने कहा कि विद्यालय आगामी सत्र में भी ऐसा उत्कृष्ट परिणाम देने को प्रतिबद्ध है और देता रहेगा । मदान स्कूल का यह शानदार परिणाम न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।
