
श्रीगंगानगर ।बॉर्डर से सटे एरिया में ब्राउन रंग के संदिग्ध पैकेट से 9MM विदेशी ग्लॉक पिस्टल निकली। मैगजीन भी साथ थी। पुलिस का कहना है कि पैकेट पर लोहे के तार और हुक मिला। इससे पता चलता है कि यह पिस्टल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिया गिराया गया है।
एसपी हरिशंकर ने बताया- पिस्टल का पैकेक शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे के करीब बॉर्डर के नजदीक रोही 42PS क्षेत्र में पाया गया। पुलिस थाना समेजा कोठी और BSF की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान यह संदिग्ध पैकेट मिला। पुलिस का कहना है कि ड्रोन से तस्करी के जरिए यह पिस्टल पाकिस्तान से भेजी गई है।
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिला विदेशी पिस्टल।
SP बोले- पिस्टल अत्याधुनिक
एसपी ने बताया- बीएसएफ के गश्ती दल को बॉर्डर के पास पीले रंग का पैकेट मिला था। इस पर तार बंधा हुआ था और हुक भी था। बीएसएफ ओपी 41PS के इंचार्ज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने इस संदिग्ध पैकेट के बारे में समेजा कोठी के थानाधिकारी कृष्ण कुमार को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पैकेट को खोला तो अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल मिली। साथ ही मैगजीन भी थी। सेना के एक्सपर्ट ने बताया कि पैकेट पर लोहे के तार और हुक का मतलब है कि इसे ड्रोन से गिराया गया है।
अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
पिस्टल को जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया- बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास हाल के महीनों में बढ़े हैं। सुरक्षा बल पूरे अलर्ट पर हैं। ऐसे किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है।
