
हनुमानगढ़। कैनरा बैंक एम्पलॉइज यूनियन (CBEU) के 75वें प्लेटिनम जुबिली वर्ष के उपलक्ष्य में आज एमजीएम राजकीय अस्पताल, हनुमानगढ़ में सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री अमरनाथ सेवा समिति के सहयोग से किया गया, जो अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा के लिए जानी जाती है।
कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में मौजूद जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर हनुमानगढ़ क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा, उनमें अंकिता सुथार, दयाराम न्योल, नवीन, चंद्रमणि शर्मा, रजत ग्रोवर, मोहित अरोड़ा, पवन कुमार, सुखदीप, जयपाल सोनी, हेमंत मौर्य, स्वाति ग्रोवर, सुलेखा देवी, विमल चमड़िया, लविश धूरिया, तरुण चमड़िया, सुखविंदर सिंह, अनूप कुमार एवं मुकेश कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यूनियन ने अपने प्लेटिनम जुबिली वर्ष को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में मनाते हुए समाज को सहयोग और मानवता का संदेश दिया।
