
श्रीगंगानगर। सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी महाराज की प्रेरणा से अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति तथा महिला अग्र सेवा समिति परिवार द्वारा अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में ‘गौ सेवा परमो धर्म:’ प्रकल्प का आयोजन किया गया। अध्यक्ष किशन खारीवाल ने बताया कि इस प्रकल्प के तहत सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्रीगौशाला में गौवंश को 2400 किलो हरा चारा तथा 800 किलो हरी सब्जियां खिलाई गई। इस सेवा कार्य में हृदयान मिश्रा बंगलौर, महेश-कमलेश लीला जोधपुर, मन्नत दरबार रिद्धि-सिद्धि एवं महेश यादव-मनदीप द्वारा 600-600 किलो हरे चारे तथा महेश यादव-मनदीप व स्व. इन्द्रमल बंसल की पावन स्मृति में लेखराज बंसल द्वारा 800 किलो हरी सब्जियों का सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए स्वीट मिश्रा, अंजू बंसल व अनिल बंसल को दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया गया। सभी सदस्यों ने श्रद्धाभाव से उत्साहपूर्वक गौ सेवा कर, गौ माता से सबके लिए सुख-समृद्धि व अमन-चैन की कामना की।
अध्यक्ष किशन खारीवाल ने अग्र समिति परिवार की आगामी सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि गौ सेवा प्रकल्प अप्रैल माह में लगातार चौथे सप्ताह भी जारी रहेगा, जिसके तहत 26 अप्रैल, रविवार को गौवंश को 2400 किलो हरा चारा व 800 किलो हरी सब्जी खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह गौ सेवा प्रकल्प के तहत गौमाता को हरा चारा, गुड़ व केले, फल आदि खिलाने के साथ-साथ पक्षियों को दाना-चुग्गा खिलाया जाता है तथा अन्नदान-महादान प्रकल्प के तहत जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित किए जाते हैं। नियमित रूप से चल रहे गौ सेवा प्रकल्प व अन्नदान-महादान प्रकल्प के तहत सेवा कार्य करने के इच्छुक गौभक्त व समाजसेवी समिति परिवार अध्यक्ष किशन खारीवाल मो.नं. 9413376500 से सम्पर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर किशन खारीवाल, राकेश सिंघल, नितिन खारीवाल, रोहित अग्रवाल, अनमोल सिंघल, प्रिन्स गोयल, सुरेन्द्रपाल सिंघल, अनिल बंसल, नरेन्द्र गोयल, विपुल गर्ग, हृदयान मिश्रा, दिनेश गोयल, सन्तोष खारीवाल, रितू गोयल, अनू बंसल, स्वीट मिश्रा सहित अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति तथा महिला अग्र सेवा समिति परिवार पदाधिकारी सदस्य एवं गौसेवक उपस्थित थे।
