
हनुमानगढ़। टाऊन के लिटिलहार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “विश्व पृथ्वी दिवस” के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना था। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने “पृथ्वी बचाओ, भविष्य बचाओ”, “हरियाली अपनाओ”, “अधिक पेड़ लगाओ”, “कम करो, पुनः उपयोग करो, पुनर्चक्रित करो”जैसे विषयों पर अत्यंत सुंदर, रंगीन और संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए। उनके चित्रों में पृथ्वी की सुंदरता, पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव, जल संरक्षण का महत्व तथा हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।विद्यालय के डारेक्टर विकास गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के विद्यार्थी ही कल के जागरूक नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें अभी से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना अत्यंत आवश्यक है।”विद्यालय के प्रिसिंपल श्रीमती दया गायेल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाती हैं। हमें मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर प्रत्येक कक्षा द्वारा एक एक पौधा लगाकर उसकी सार सम्भाल की जुम्मेदारी ली । इस कार्यक्रम की सफल व्यवस्था एवं संचालन में प्रीति बंसल का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। पूरा वातावरण रंग-बिरंगे पोस्टरों और प्रेरणादायक संदेशों से सुसज्जित रहा, जिसने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराने में भी अत्यंत सफल सिद्ध हुआ। इस मौके पर प्रिति बंसल,गुरमीत कौर,शीनंम, स्वेता,रीमा,रोबिन,शशीकान्त शर्मा,नीतेश बसंल आदि उपस्थित थे ।
