
श्रीगंगानगर। पदमपुर क्षेत्र में स्थित 18 बीबी और 9 ए टोल नाके को हटाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों का विरोध 18वें दिन भी जारी रहा। टोल हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने धरना जारी रखने की बात दोहराई है।
सोमवार सुबह 11 बजे 18 बीबी टोल नाके पर आमसभा देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया। पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। धरना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण जुटे। दोपहर में एक बारगी माहौल तनाव पूर्ण हो गया। आंदोलनकारियों व प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। दोहपर बाद प्रशासन के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता हुई। हालांकि वार्ता बेनतीजा रही। 18 बीबी टोल नाके पर चूनावढ़ क्षेत्र से ग्रामीण लालचंद, अरुण कुमार, महेंद्र सिंह, रामकुमार शर्मा, प्रेम हीर, बिट्टू चावला, बलजिंदर सिंह, रंजीत सिंह, टोनी भगत सहित आदि शामिल हुए।
