
श्रीगंगानगर ।शहर में गोल बाजार स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल की बदहाली को लेकर दलित एक्शन कमेटी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और नगर परिषद प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
म्यूजिकल फाउंटेन बंद
प्रदर्शन के दौरान बंटी वाल्मीकि ने कहा- शहर के मुख्य स्थल गोल बाजार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल है। यह सर्किल श्रीगंगानगर का एकमात्र आकर्षण का केंद्र है, जहां आगंतुक और स्थानीय लोग खासतौर पर घूमने आते हैं। लेकिन फव्वारे और म्यूजिकल सिस्टम बंद है, साफ-सफाई नहीं हो रही। पौधों की कोई देखभाल नहीं की जा रही। इससे पूरे इलाके में अव्यवस्था फैली हुई है।
