
श्रीगंगानगर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जारी किया गया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा।
साइंस के रिजल्ट में इस बार श्रीगंगानगर जिला पिछड़ गया है। साइंस का रिजल्ट 90.81 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल 2025 में 97.76 प्रतिशत था। इस बार साइंस में 4993 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। साइंस में छात्राओं का पासिंग रिजल्ट 91.93 प्रतिशत और छात्रों का पासिंग रिजल्ट 90.11 प्रतिशत रहा।
आर्ट्स का पासिंग रिजल्ट 97.15 प्रतिशत रहा। पिछली बार के मुकाबले इस बार आर्ट्स का पासिंग प्रतिशत भी कम है। पिछले साल 2025 में 97.33 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। आर्ट में 15482 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमे छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 98.31 व छात्रों का 95.83 प्रतिशत रहाकॉमर्स का रिजल्ट भी इस बार पिछले साल के मुकाबले कम है। पिछले साल 2025 में जहां कॉमर्स का रिजल्ट 99.07 प्रतिशत रहा था तो वहीं, इस साल घटकर 98.58 प्रतिशत है। कॉमर्स में 427 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। जिनमें 278 बॉयज और 149 गर्ल्स थीं। छात्रों का पासिंग परसेंट 98.55 और छात्रों का 98.65% रहा।
इस बार तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट गिरा है। तीनों सब्जेक्ट के रिजल्ट के मामले में इस बार भी लड़कियां आगे हैं।
12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।
