
हनुमानगढ़। टाउन स्थित व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षिका सीमा गुंबर के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया ।इस अवसर पर स्कूल परिवार ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गोल्याण ,उपाध्यक्ष श्री विकास हिसारिया,सचिव श्री हरि कृष्ण खदरिया , सहसचिव श्री संजय कुमार कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र गोयल मुंडेवाला ,श्री करतार सिंह,व्यापार मंडल गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ नीलम गौड, व्यापार मंडल गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती संजू गाड़ियां ,व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती किरण राठौड़ और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। समारोह की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई जिसमें शिक्षिका के कार्यकाल और उनके योगदान को रेखांकित किया गया। व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गोल्याण ने कहा कि अध्यापिका सीमा गुंबर जो प्राथमिक हिंदी और पंजाबी विषय की अध्यापिका रही ने वर्ष 1998में स्कूल जॉइन किया था और अब करीब 28 वर्षों तक उन्होंने अपनी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दी । उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने कर्तव्य निष्ठ स्वभाव से सभी के लिए प्रेरणा बनी रही। व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल किरण राठौड़ ने अध्यापिका सीमा गुम्बरके अनुशासन, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति लगाव को अविस्मरणीय बताया उन्होंने कहा कि न केवल पढ़ाई में बल्कि संस्कारों के निर्माण में भी इन्होंने अपना अहम योगदान दिया ।इनके सरल स्वभाव और सहयोग की भावना की सराहना की गई ।इस दौरान अध्यापिका सीमा गुंबर के सहकर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया। बहुत ही भावुक माहौल के बीच सीमा गुंबर ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव को सांझा किया और स्कूल परिवार का आभार जताया ।कार्यक्रम के अंत मे उन्हें स्मृति चिन्ह वह शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया
