Dainik Tej
April 2, 2026 (Last updated: April 2, 2026) 1 minute read
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद की एक विशेष बैठक परिषद कार्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य परिषद के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी सामाजिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श करना रहा। इस अवसर पर परिषद का विस्तार करते हुए परामर्श समिति का गठन किया गया, जिसमें समाजसेवी जीत सिंह लंबरदार चंदड़ा को सदस्य मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि जीत सिंह लंबरदार एक सक्रिय समाजसेवी, मिलनसार व्यक्तित्व और समर्पित गोसेवक हैं। उनके परिषद से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक, रचनात्मक और युवाओं को जोड़ने वाले कार्यों से प्रभावित होकर जीत सिंह ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की है। यह परिषद के लिए गौरव का विषय है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जीत सिंह लंबरदार का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में परिषद के सदस्य रामकरन वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र सोनी, रामलाल कांवलिया, रामगोपाल सेन, गिरिराज शर्मा, शंकर सैनी, सचिन त्यागी, सचिन वॉट्स, किशोरी जी, कोडाराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।