
हनुमानगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राज. द्वारा जारी सीनियर सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में व्यापार मण्ड़ल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। कला संकाय में कु0 दिव्या ने 98.00, जसप्रीत ने 97.40 व इशमीत ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, वही विज्ञान वर्ग में कु0 भावना व विशाखा ने 91.40 प्रतिशतअंक प्राप्त किये,व वाणिज्य वर्ग में कु0 हरप्रीत ने 90.80 प्रतिशत व प्रभजोत ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया। कला वर्ग में 34 छात्राऐं प्रथम श्रेणी व 6 छात्राऐं द्वितीय श्रेणी, विज्ञान वर्ग में 13 छात्राऐं प्रथम श्रेणी तथा वाणिज्य वर्ग में 3 छात्राए ने प्रथम श्रेणी के साथ उतीर्ण हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रागण में सभी छात्राओं को उपहार देकर व साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य संजू गाड़िया ने छात्राओं को संबोधित करते हुवे शानदार परीक्षा परिणाम की बधाई दी व निरतं र मेहनत व कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
मंच संचालन व्याख्याता श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, उपाध्यक्ष विकास हिसारिया, सचिव हरिकृष्ण, खदरिया, सहसचिव सजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल मण्डेवाला, विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. संजू गाड़िया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलम गौड , पब्लिक स्कूल प्रिंसीपल श्रीमती किरण राठौड़, सुमित कौशिक व विद्यालय स्टॉफ द्वारा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
