
भादरा। डीएसपी संजीव कटेवा ने अनुसंधान के दौरान आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मृतक धर्मपाल की पत्नि कविता सहित उसके प्रेमी कुलदीप उर्फ कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मलसीसर गांव निवासी घर्मपाल मेघवाल ने अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ भाादरा में राजकीय महाविधालय के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई भगतसिंह ने भादरा पुलिस थाने में इस को लेकर मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी एवं एक अन्य व्यक्ति पर प्रताडऩा एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नि कविता व उसके प्रेमी हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले करीब एक वर्ष से धर्मपाल की पत्नी कविता का हरियाणा के कैथल जिले के गांव किठान निवासी कपिल नामक युवक से संपर्क हो गया था, जिसके चलते पारिवारिक विवाद बढऩे लगे। आरोप है कि कविता ने कपिल के साथ संबंध स्थापित कर लिए और इस कारण धर्मपाल के साथ अक्सर झगड़ा व मारपीट करती थी। पांच माह पूर्व कविता बच्चे को लेकर चली गई थील बाद में पंचायत के माध्यम से परिजन बच्चे को वापस लेकर आए। इसके बाद से कविता एवं कपिल द्वारा धर्मपाल को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं और बच्चे को वापस ले जाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद भादरा पुलिस सक्रिय हो गईऔर जांच अधिकारी संजीव कटेवा ने दोनो आरोपीयो को देर रात्रि ही राऊण्ड अप कर लिया गया तथा मृतक के मोबाईल से मिली कुछ विडियों एंव चैंिंंटग मिली जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
