
हनुमानगढ़। आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जल भंडारण डिग्गियों का जायजा लिया तथा पीएचईडी के जोड़किया, रोड़ावली और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 8 एलएलएम सहित कई स्थानों पर ग्राउंड वाटर हैंडपंपों की स्थिति जांची। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सभी स्रोतों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने जल भंडारण क्षमता और वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था की समीक्षा के लिए गैस एजेंसियों का भी निरीक्षण किया। भटनेर गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौजूद उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमानुसार व समयबद्ध गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाए।
