
हनुमानगढ़ । महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के सलाहकारों द्वारा जागृति सप्ताह के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया । उक्त जागृति सप्ताह का आयोजन दिनांक 6-04-2026 से 11-04-2026 तक किया जा रहा है । आयोजन के तहत आज PM श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमानगढ़ जंक्शन में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ जिसमें पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के सलाहकारों द्वारा विवाह की न्यूनतम आयु एवं संबंधित नियमों से बालिकाओं को अवगत करवाया गया एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी साझा की गई । साथ ही काउंसलर श्रीमती सुमन एवं श्रीमती धापां कुमारी ने प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता यादव के सहयोग से छात्राओं को किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी दी व मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से चर्चा की । अंत में बालिकाओं को सलाहकार श्रीमती सुमन द्वारा बाल विवाह न करने की शपथ दिलवाई गई ।
