
हनुमानगढ़। सिद्धू इंटरप्राइजेज की संगरीया स्थित सोनालिका ब्रांच का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन हुआ, जिनमें गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान नक्षत्र सिंह, जोनल हेड सौरभ गुप्ता, जोनल कमर्शियल मैनेजर गोविंद सिंह, स्टेट इंचार्ज सुनील सिंह, एरिया मैनेजर विवेक गुप्ता, रनजोत सिंह, राजेंद्र सिंह मान शामिल रहे।
अधिकारियों द्वारा सबसे पहले हनुमानगढ़ ब्रांच का दौरा किया गया, जहां कार्यप्रणाली का अवलोकन करने के बाद वे संगरीया पहुंचे। यहां फीता काटकर नई ब्रांच का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों को ट्रैक्टर की डिलीवरी भी प्रदान की गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया।
सिद्धू इंटरप्राइजेज के संस्थापक बलजिंद्र सिंह सिद्धू, कुलविंदर सिंह एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों और टीम के बीच क्षेत्र में ट्रैक्टर बिक्री को और अधिक सुदृढ़ करने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान माननीय अधिकारियों की उपस्थिति में 3 ट्रैक्टरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की गई, वहीं 2 नए ट्रैक्टरों की बुकिंग भी हुई। इस उपलब्धि से न केवल कंपनी के प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला, बल्कि ग्राहकों में भी विश्वास और संतुष्टि का भाव नजर आया।
अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगरीया ब्रांच के शुभारंभ से क्षेत्र में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी तथा किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी।
