
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय हनुमानगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले भारतीय समाज सुधार आंदोलन के अग्रणी नेता थे, जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन माना और विशेष रूप से महिलाओं तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी महात्मा फुले के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता, समान अवसर और शिक्षा के प्रसार को सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर कार्य करती रही है, और महात्मा फुले के विचार उसी दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी महात्मा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि फुले ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए, बल्कि समाज के वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए।
इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव मांगीलाल स्वामी, गुरप्रीत मान, शाहरूख रोड़ावाली, अग्रिम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष में विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय गोंद, मोहनलाल इंदलिया, रामचन्द्र चौधरी, अनुप चौधरी, आमिर खान, जयपाल गिरी, गुरलाल मान, विजय अमलानी, विनोद गुरूसर, अरमान खान, विजय टॉक, जगदीप रंगारा, शकूर खान, सुरेन्द्र, दीपक मेघवाल, ख्यालीराम सहू, कृष्णलाल सिहाग, रामनिवास किरोड़ीवाल, अभिषेक खिचड़, राकेश, विकास रांगेरा, सद्दाम हुसैन, रामेश्वरलाल स्वामी, खेतपाल दूधवाल, महावीर महला, सचिन महला, काले खान, ऐश अली व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने और महात्मा फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
