
श्रीगंगानगर। चूनावढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार दोपहर एक किराना दुकान से चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान में रखा दान पात्र लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात चोर बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने एसबीआई बैंक के पास स्थित गम्भीरी किरयाना दुकान को निशाना बनाया।
चोरों ने मौका देखकर दुकान में प्रवेश किया और दान पात्र उठाकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। चोरी के बाद दुकानदार ने चूनावढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
गौरतलब है कि बाजार में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
