
हनुमानगढ़. फूडग्रेन व्यापार मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। इसमें महावीर सहारण को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष महावीर सहारण ने व्यापारी हितों को लेकर हमेशा प्रयासरत रहने की बात कही। इस मौके पर सहारण ने नई कार्यकारिणी गठित करके मौजूद व्यापारियों को संगठन मजबूती का संकल्प दिलाया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष महावीर सहारण ने प्रदीप कुमार गर्ग को उपायक्ष, अनिल कुमार बंसल को सचिव, रविंद्र सहारण को उप सचिव व राजेश कुमार जिंदल कोषाध्यक्ष बनाया है। नव गठित कार्यकारिणी को व्यापारी हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का संकल्प दिलाया गया।
