
हनुमानगढ़. | पीएनबी मंडल कार्यालय प्रांगण हनुमानगढ़ जंक्शन, ग्रांड इन होटल के पास तथा समस्त पीएनबी शाखाओं में दिनांक 18.04.2026 दिन शनिवार को रिटेल लोन आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है |
मंडल प्रमुख श्री नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम में होम लोन, कार लोन, शिक्षा लोन तथा विभिन्न रिटेल लोन कम ब्याज दर एवं आसान किश्तों पर प्रदान किए जाएंगे, जिसमें मौके पर पीएनबी के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे |
इस मेले का फायदा उन लोगों को सबसे अधिक होगा जो होम, कार, शिक्षा लोन अथवा कोई भी रिटेल लोन लेना चाहते है |
इस दिन आकर्षक ब्याज दर एवं न्यूनतम शुल्क के साथ लोन ले सकेंगे | ज्यादा से ज्यादा नागरिकगण, आमजन एवं ग्राहकगण इस मौके का भरपूर लाभ उठाने के लिए अपनी पीएनबी की निकटतम शाखा से संपर्क करें तथा उसी दिन सैद्धांतिक ऋण मंजूरी प्राप्त करें |
