
हनुमानगढ़। शहर के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। नगरपरिषद के पूर्व सभापति रहे पवन अग्रवाल का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
पवन अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक वर्ग के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्हें एक सरल, मिलनसार और विकासशील सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया जा रहा है।
नगरपरिषद के सभापति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पवन अग्रवाल ने शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से कई विकास कार्य पूरे हुए, जिससे हनुमानगढ़ की आधारभूत सुविधाओं में सुधार आया। शहरवासियों का कहना है कि पवन अग्रवाल का जाना हनुमानगढ़ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्य और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।
परिजनों के अनुसार, पवन अग्रवाल जी का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 9 बजे टाउन स्थित कल्याण भूमि में किया जाएगा ।
तेज परिवार शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।
