
हनुमानगढ़। फिजिक्स वाला विद्यापीठ हनुमानगढ़ सेंटर के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 के सेकंड अटेम्प्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। सेंटर के कुल 13 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया है, जो एक बड़ी हासिल की है। सोमवार को सभी चयनित विद्यार्थियों का संस्था द्वारा माला पहनाकर एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संस्था संस्थापक सदस्य पायल गुम्बर, रेखा तनेजा, भारतेंदु सैनी, स्टाफ सदस्य नवीन उपाध्याय, अरविंद, प्रिय, प्रियांशु, पवन सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सीकर से आए चेतन सर भी कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्रों को आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया।
फिजिक्स वाला से पायल गुंबर ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जेईई एडवांस्ड जैसी कठिन परीक्षा के लिए चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और यह आने वाले समय के लिए प्रेरणादायक है।
इसी क्रम में 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे अग्रवाल भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्थान की स्टार फैकल्टी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेगी, जो छात्रों को आगे की रणनीति और सफलता के टिप्स प्रदान करेगी।
संस्थान प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह फिजिक्स वाला के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम आते रहेंगे और हनुमानगढ़ का नाम शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचा होता रहेगा।
